अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा सोलन, मेरा युवा भारत सोलन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, सोलन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज महाविद्यालय प्रांगण में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष रूप से समर्पित किया गया।
इस अवसर पर जिला सोलन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक ठाकुर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रांत संयोजक रजनीश जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली जी ने की।
