सोलन : पेड़ से लटका मिला बिहार के कामगार का शव

Spread the love

मानपुरा पुलिस थाने के तहत हरायपुर में एक युवक ने पेड़ से लटक कर अपनी जान गंवा दी है। युवक नागेंद्र मंडल (28) बिहार राज्य के अरिया जिले के सैदाबाद गांव का रहना वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के नालागढ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने अपने कमरे मे सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है

नागेंद्र मंडल किशनपुरा में एक हर्बल कंपनी में काम करता था। रविवार को सुबह पांच बजे वह कमरे से निकला और हरायपुर के कब्रिस्तान पर कीकर के पेड़ में लटक गया। सुबह जब इसके साथियों ने कमरे में नहीं देखा तो साथ लगते क्षेत्र में उसे खोजा तो उसे पेड़ में लटका हुआ पाया। उन्होंने पंचायत प्रधान सुरजन सैणी को इसकी सूचना दी। पंचायत प्रधान ने मानपुरा पुलिस को सूचित किया, सूचना मिलते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार व थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया। 

एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक नागेंद्र मंडल ने सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने उसने कुछ रुपये अपनी पत्नी को देने को कहा गया और कहा कि वह अपनी मर्जी से इस दुनिया को छोड़ कर जा रहा है। मृतक के शरीर पर चोट का निशान नहीं पाया गया।