सोलन ग्रामीण मंडल के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की घोषणा, अध्यक्ष मंगलेश सिंह ने दी बधाई

Spread the love

सोलन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोलन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंगलेश सिंह ने बुधवार को अपने मंडल की नई पदाधिकारी सूची की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मंगलेश सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन का मजबूत स्तंभ है और नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव समाज के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा है। नई टीम के गठन से संगठन को नई गति और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति अपने समर्पण का संकल्प दोहराया।