सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

Spread the love

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन हो गया. इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है. ट्वीट कर उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया. जयराम रमेश ने बताया कि उका अंतिम संस्कार कल हुआ. बता दें कि राहुल और प्रियंका गांधी पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए हैं. 2020 में, जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह “एक बीमार रिश्तेदार” से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर थे.

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 23 अगस्त को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए रवाना हुई थीं. उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं. बीते मंगलवार को जयराम रमेश ने जानकारी दी थी कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिये जल्दी ही विदेश जाएंगी और प्रियंका गांधी वाद्रा तथा राहुल गांधी भी उनके साथ होंगे. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिये विदेश जाएंगी। वह अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी और फिर स्वदेश लौटेंगी.