लाहौल स्पीति में कई ऐसे चोटियां है जिनको फतेह करने की लालसा पर्वतारोहियो को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिनमें से दर्जनों चोटियों को समय समय पर विभिन्न अभियानों में फतेह किया है जिनमें लेडी ओफ केलांग, गेफन पीक, मुलकिला, आदि प्रमुख रूप से है। लेकिन इस सीज़न में सोनार आरोही क्लब पश्चिम बंगाल के दस सदस्य दल 3अनुभवी शेरपा के साथ शिखर बेह और गुप्त पर्वत की ऊंचाई को छूने की अभियान में जुट गए हैं। यह दोनों गांव लाहौल के दालंग गांव के दक्षिण छोर पर स्थित है। शिखर बेह जिसकी ऊंचाई 6200 मीटर है जिसमें रायल ब्रिटिश आर्मी के ए जे एम सेमेथ के नेतृत्व में 1955में चढ़ाई की कोशिश की थी लेकिन सफलता प्राप्त नहीं हुई थी। इसके बाद कई पर्वतारोही अभियान दलों ने कोशिश की लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई है। वही गुप्त पर्वत जिसकी ऊंचाई 6159 है जिस पर आज तक किसी ने चढ़ाई नही की है। जिस पर भी सोनार आरोही क्लब के सदस्य अपने तीन शेरपा के साथ चढ़ाई करेंगे। इस दल की खास बात यह है कि एक मात्र महिला सदस्य है जो इस दल की हिस्सा है पश्चिम बंगाल से सम्बंध रखती है। उन्होंने कहा कि वह इससे पहले कई अभियानों में भाग ले चुकी है और सफलता हासिल कर चुकी है। उम्मीद है कि इस मर्तबा भी सफलता हासिल कर सकुशल वापिस लौटेंगे।