
विभागों के साथ-साथ प्रगतिशील किसान भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने जल शक्ति विभाग द्वारा कार्यशील कूहलों एवं उठाऊ जल सिंचाई योजनाओं में भी सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए । इस दौरान उन्होंने जिला के संबंधित विभागों को महत्वकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए। उन्होंने वन विभाग को भी जल संचयन और जल भंडारण योजना के तहत चेक जल भंडारण टैंक भी बनाए ताकि सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए टैंकों का उपयोग किया जा सके । बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों की अपार संभावनाएं हैं वहां पर किसानों को नगदी फसलों की और रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया जाए।
