सामान सहित लेबर लेकर जा रहा ट्रक हुआ हादसे का शिकार

Spread the love

सीरा दा भरो में ट्रक व ट्राले में टक्कर, 2 गंभीर रूप से घायल - truck and  trolley collide in sira da bharo 2 seriously injuredपंजाब से सामान सहित लेबर लेकर आ रहा ट्रक पहाड़ी क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गया । ट्रक में सवार 12 लोग घायल हो गए । जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पंजाब के जिले लुधियाना से सामान सहित लेबर टाहलीवाल की ओर आता ट्रक पंडोगा में बनखंडी की उतराई उतरते समय मोड़ पर अचानक ट्रक पलटने से चालक से ट्रक अनियंत्रित हो गया और ट्रक पलट गया । इस बात का बचाव रहा कि दूसरी ओर से कोई वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो इस ट्रक की चपेट में आ सकता था। इस घटना के बाद घायल लोगों को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। इस हादसे की पुष्टि हरोली थाना सन्नी प्रभारिया ने ली।