सरकार ने फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाले लाभों में किया संशोधन

Spread the love

 भारी बारिश, ओलावृष्टि और तापमान में गिरावट या उछाल के कारण होने वाली फसलों के नुकसान में किसानों को राहत देने के मकसद से हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में संशोधन किया है। इसके तहत मिलने वाले लाभों को सरकार ने दोगुना कर दिया है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मौसम पर आधारित फसल बीमा योजना में सेब, आम, पलम, आडू, नींबू के अलावा अब तीन अन्य फलों लीची ,अमरूद और अनार को भी जोड़ा गया है।   जगत सिंह नेगी ने कहा कि बेमौसमी बारिश ,ओलावृष्टि और तापमान में बदलाव के कारण प्रदेश के किसानों बागवानों को कई बार भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने इस योजना में संशोधन कर बागवानों को राहत देने का निर्णय लिया है और तीन अन्य फलों को भी जोड़ दिया है।