सरकाघाट महाविद्यालय के NSS कैंप ने स्कूली छात्र बना मुख्यातिथि

Spread the love

सरकाघाट के रवीन्द्रनाथ टैगोर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएनएस ( NSS) कैंप का आयोजन किया गया है। रविवार को कैंप के दूसरा दिन पर्यावरण प्रेमी प्रज्ज्वल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बता दे कि छोटी उम्र से ही प्रज्ज्वल शर्मा पर्यावरण की अलख जगा रहा है इसी के नाते किशोर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था।    शिविर में  प्रज्ज्वल शर्मा  ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सीखी राम कौंडल व स्वयंसेवियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। समाज को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा व क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई भी दी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सीखी राम कौंडल ने नन्हे पर्यावरण प्रेमी प्रज्ज्वल शर्मा के लगातार पौधरोपण अभियान व समाज कार्यों की प्रशंसा की।  पर्यावरण के लगातार पौधरोपण अभियान को अध्ययनरत विद्यार्थियों, समाज व भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर NSS प्रभारी नवीन कुमार, कंचन देवी, विनोद व अन्य स्टाफ ने भी सहयोग दिया। इस  कैंप में 90 विद्यार्थी भाग ले रहे है। जिन्होंने NSS प्रभारी व प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन से महाविद्यालय में तीन वाटिकाओं का निर्माण किया है।