रविवार को सोलन के शमलेच में सभ्य रिफॉरेस्टर संस्था द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले 10 सालों से यह संस्था सोलन में विभिन्न जगहों पर पधारोपण कर रही है। वहीं शमलेच बाईपास में इस बार इस पौधारोपण कार्यक्रम को आयोजित किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने भाग लिया।
