सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने किया करोड़ों के योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

Spread the love

विधायक सुभाष ठाकुर ने आज सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडडी में 15 लाख की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग चलामा से भरायु का शिलान्यास किया। जिसके पश्चात उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उन्होंने हर वर्ग के लिए कार्य किया है और इस क्षेत्र के विकास को ही प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी दूसरी दलों ने सरकार बनाया है तब तक बिलासपुर के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है उन्होंने बताया कि भाजपा के सरकार बनने के साथ-साथ बिलासपुर के हर क्षेत्र का विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि आज सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत करोड़ों रुपए की लागत से पीने के पानी की योजनाएं और सिंचाई के योजनाएं तैयार की गई है।इसके पश्चात उन्होंने 16.75 लाख रुपए की लागत से बनने वाली हर्बल गार्डन माली हट भरायु व  5 लाख की लागत से बनने वाली सामूदायिक भवन भराथु का लोकार्पण करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने आज ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निशुल्क 125 यूनिट तक बिजली, बसों में आधा किराया व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को  पानी का कोई भी बिल नहीं देना होगा। इसके पश्चात उन्होंने 24 लाख की लागत से बनने वाली संपर्क मार्ग दली नालू से जंगल झलेडा का शिलान्यास और 75 लाख की लागत से बनने वाली संपर्क मार्ग कुडडी से भराथु वाया बनेड का शिलान्यास कर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा की है और आज कोई भी व्यक्ति भाजपा के चुने हुए नुमाइंदों पर लांछन नहीं लगा सकता है।उन्होंने  10 लाख बनने वाली कानगों हट कुडडी का शिलान्यास किया।


इसके  पश्चात उन्होंने  2 लाख 80 हजार रूपए की लागत से बनने वालीग्राम पंचायत बागी बिनोला में एनएच 21 से बसंत राम के घर तक निर्मित सड़क का उद्घाटन किया और ग्राम पंचायत बागी विनोला में  10 लाख की लागत से बने पंचायत भवन के  मीटिंग हॉल का लोकार्पण करने के पश्चात बताया किवर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। विधायक ने  ग्राम पंचायत नोग में 33 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर प्रधान राजकुमारी सदर ब्लॉक अध्यक्ष सीता धीमान पूर्व प्रधान सुरेश युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।