शिलाई के अरुण ठाकुर बने जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष

Spread the love

शिलाई विधानसभा क्षेत्र की नैनीधार पंचायत के धिराईना गांव निवासी अरुण ठाकुर को जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरुण ठाकुर पिछले 10 वर्षों से युवा कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और मेहनत ने उन्हें इस पद तक पहुंचाया है।युवा कांग्रेस के चुनाव में अरुण ठाकुर ने एकतरफा जीत हासिल की। उन्होंने 8,820 वोट प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विक्रम सिंगटा को केवल 316 वोट मिले। इस प्रकार, अरुण ने 8,514 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। 12 जिलों में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले अरुण ठाकुर अध्यक्ष बने हैं।जीत के बाद अरुण ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विशेष रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया। उन्होंने राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से यह जीत संभव हुई है। इस शानदार जीत के बाद अरुण ठाकुर ने संगठन को और मजबूत करने और युवाओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया है।