एक सप्ताह तक जारी रहेगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य आगामी 8 मई तक लगातार बारिश का दाैर जारी रहने की संभावना है। इस दाैरान कई स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार 2 से 5 मई के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 6 व 8 मई के दौरान मध्य पहाड़ीऔर निचले पहाड़ी-मैदानी और ऊंचे पहाड़ी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
सोलन में बारिश से ठंडा हुआ माैसम, छाई धुंध
सोलन जिले के कई क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं धुंध भी छाई हुई है। इससे मौसम ठंडा हो गया है और तापमान में भी करीब 15 से 20 डिग्री तक की गिरावट आई है। लोगों को एक बार फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर बारिश से किसानों-बागवानों को काफी राहत मिली है। नकदी फसलों के लिए बारिश संजीवनी बनकर बरस रही है।