शिमला में मिटाई कर्नाटक चुनाव की थकान, उनसे पहले सोनिया-प्रियंका गांधी भी आईं थी

Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार सुबह शिमला से वापस दिल्ली लौट गए। वह अपनी बहन प्रियंका गांधी के शिमला के छराबड़ा स्थित घर मंगलवार सुबह ही शिमला आए थे। दो दिन यहां रुकने के बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से वापस दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली लौटने से पहले सुबह के वक्त राहुल गांधी ने छराबड़ा में घने जंगल में सैर की और ठंडे मौसम का लुत्फ उठाया। यहां पर उन्होंने दो दिन रुककर कर्नाटक विधानसभा चुनाव की थकान को मिटाया।

इससे पहले सोनिया गांधी भी पांच दिन और प्रियंका गांधी सात दिन तक छराबड़ा में चुनावी थकान मिटा चुकी हैं। दोनों कांग्रेस नेता भी कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण के अगले ही दिन शिमला से वापस दिल्ली लौटें है। अब राहुल गांधी भी दिल्ली लौट गए राहुल गांधी दिल्ली से सोमवार रात अंबाला से चंडीगढ़ तक का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया था। इस दौरान उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। उनके सफर का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनकी खूब चर्चा भी हुई।