शिमला : ब्रेक फेल होने से आपस में टकराए सेब से लदे तीन ट्रक, चालक घायल

Spread the love

शहर के साथ लगते हसन वैली में सोमवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। हसन वेली के समीप तीन सेब के ट्रक आपस मे टकरा गए। हादसे में दो ट्रक  सड़क पर पलट गए जबकि एक ट्रक पहाड़ी से जा टकराया। बताया जा रहा है कि एक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी। हादसे में ट्रक चालको को चोटें आई है जिन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

       

ट्रक के सड़क पर पलटने से सेब भी बिखर गए है। ट्रक चालक का कहना है कि वे सेब लेकर आ रहे थे। कुफरी से नीचे आते हुए हसन वेली में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे ट्रक सड़क पर पलट गया है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हैं। घायल चालकों की हालत स्थिर हैं।