हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में 6,692 आउटसोर्स भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नाइलेट कंपनी के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए 28 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। प्री प्राइमरी स्कूलों में 6202 आया, 124 योग शिक्षक और 227 स्पेशल एजुकेटर भर्ती होंगे।
स्पेशल एजुकेटरों को 20,469 रुपये मानदेय
सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में भर्ती किए जाने वाले 34 स्पेशल एजुकेटरों को 20,469 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके अलावा अन्य विभागों में जिला प्रोग्राम प्रबंधक के 12 पद भरे जाएंगे। इन्हें 30,000 रुपये और ई डिस्टि्रक मैनेजर के तीन पद भरे जाएंगे, जिन्हें इन्हें 32,490 वेतन मिलेगा। योग शिक्षकों की भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षा स्नातक रखी गई है। इसके अलावा योग में एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए।