शादी समारोह में आए बैंड मास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | Youth dies under suspicious  circumstances. | युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल में शादी समारोह में आए बैंड मास्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। हालांकि सहयोगियों द्वारा बैंड मास्टर को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक की पहचान 55 वर्षीय जीतराम जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नादौन में शादी समारोह में जीतराम अपने साथियों के साथ बैंड पार्टी लेकर आया हुआ था। यहां अचानक उसे खून की उल्टी लगी और वह बेसुध हो गया। इसके बाद उसके सहयोगी उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस को इस बारे कोई जानकारी नहीं मिली थी, जिसके कारण पुलिस ने इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया।