पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर ने शटर्स और स्ट्रोक्स के दूसरे संस्करण का विमोचन किया। विमोचन के भव्य उत्सव की शोभा कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के कुलपति व दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज नागपुर के प्रतिकुलपति श्रद्धेय डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा ने बढ़ाई। “शटर्स और स्ट्रोक्स” के मार्गदर्शक, जगदीश सिंह, एक निपुण पक्षी विज्ञानी, व्यवसाय से शिक्षाविद, लेखक, प्रकृतिवादी व रविंद्र कुमार शर्मा, एक उत्साही कलाकार, कला इतिहासकार एवं कला शिक्षाविद्व ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में शुरुआत हुई। इस ऐतिहासिक दिन ही, वर्ष 1948 में हिमाचल को भारत का एक स्वायत्त प्रांत घोषित किया गया था। स्कूल ब्रास बैंड, एन सी सी पायलेट गुनीत कौर और सिमरत ढिल्लों तथा लुभावने हिमाचली परिधान में सुसज्जित कक्षा 4 की सना भट्ट, कक्षा 8 के आराध्य रत्न भारद्वाज ने तिलक लगाकर व आरती उतारकर किया ।विद्यालय सभागार “द क्लोज़ियम” में राग तथा नृत्य प्रस्तुतियों द्वारा उनका सत्कार किया गया। कक्षा 12 विज्ञान संकाय के लेखित मेहता की वीररस कविता “कृष्ण की चेतावनी” को सभी ने पसंद किया।