विधायक पवन नैय्यर ने सामुदायिक अस्पताल साहो में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनमानस की स्वस्थ्य सुविधा को मध्य नजर रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य मेले का आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस व दूरदराज के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करने के साथ विधानसभा क्षेत्र चंबा की समस्त जनता को निशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करना है।
आयोजित मेले में दूरदराज क्षेत्र से आए हुए लोगों का स्वास्थ्य जांच के अलावा आयुष्मान कार्ड,हिम केयर कार्ड व सहारा योजना के लिए लगभग पात्र लोगों का पंजीकरण भी किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं घर द्वार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक योजना आरंभ की है जिसके माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे आयुष्मान और हिम केयर जैसे महत्वपूर्ण कार्ड अवश्य बनवा लें ताकि लोग सरकार द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य संबंधी सुविधा से वंचित ना रहे। इस दौरान उन्होंने हिम केयर कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही के बजट में हिम केयर कार्ड की वैधता को एक साल से बढ़ाकर तीन साल कर दी है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न कल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। विधायक पवन नैय्यर ने स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन पर स्वास्थ्य विभाग को बधाई भी दी। मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत किए गए स्टॉल का अवलोकन भी उन्होंने किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य करिंया वार्ड मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी चंबा ओपी ठाकुर, विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।