लौह उद्योग में धमाका होने से चार कामगार झु#ल#से, कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

Spread the love

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में लौह उद्योग की भट्ठी में धमाका होने से चार कामगार झुलस गए। घायल अवस्था में इन कामगारों को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर जमशाद व बालमीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि महेश व अंबिका अभी उपचाराधीन हैं।औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में लौह उद्योग की भट्ठी में धमाका हो गया। इस दौरान पिघला हुआ लोहा गिरने से चार कामगार झुलस गए। कामगारों को झाड़माजरी के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बरोटीवाला के लौह उद्योग में कामगार अंबिका, महेश, बालमीत व जमशाद काम कर रहे थे। इन लोगों ने भट्ठी में स्क्रैप डाला।स्क्रैप डालने के बाद भट्ठी को क्रेन से दबाना शुरू किया कि अचानक जोर से धमाका हुआ। इससे पिघला हुआ लोहा भट्ठी से बाहर उछल गया और इन सभी कामगारों के ऊपर गिर गया। घायल अवस्था में इन कामगारों को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर जमशाद व बालमीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि महेश व अंबिका अभी उपचाराधीन हैं।उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कंपनी के खिलाफ लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल चार कामगारों में दो की हालत ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दो अभी उपचाराधीन है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।