पवित्र बंधन में बंधे भगवंत मान और गुरप्रीत कौर, शादी में अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में….

Spread the love
Bhagwant Mann and Gurpreet Kaur tied in a sacred bond, Arvind Kejriwal performed father's rituals in marriage

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ परिणय सूत्र में बंधे। 12 बजे करीब दोनों शादी के बंधन में बंध गये। दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं। शादी में सीमित मेहमानों को बुलाया गया था, शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया था। बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है।

पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। इसी क्रम में कनाडाई दूतावास के कौंसुल जनरल पैट्रिक हेबर्ट ने सीएम को बधाई दी। गुरप्रीत कौर पेशे से एक डॉक्टर हैं। हाल ही में भगवंत मान की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें भगवंत और गुरप्रीत शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं।