रोहड़ू : घर पर अकेली महिला से पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार….

Spread the love

रोहड़ू उपमण्डल में एक महिला के साथ उसके पति के दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पीड़िता जब घर पर अकेली थी, तब उसके पति का दोस्त किसी काम के बहाने घर में घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के तहत चिडग़ांव थाना क्षेत्र के इलाके की है।पीड़िता ने क्षेत्र में ही रहने वाले अपने पति के दोस्त राकेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। 

पीड़ित महिला के मुताबिक घटना वाले दिन 3 जून को जब वह घर में अकेली थी। इस दौरान आरोपी एलबम देखने के बहाने उसके घर में घुसा। उसने कमरे को लॉक किया औऱ फिर दुष्कर्म किया। महिला ने यह बात अपने पति को बताई और फिर आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी 29 साल का अविवाहित युवक है। डीएसपी रोहड़ू चमन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध आइपीसी की धारा 376 व 342 के तहत केस दर्ज किया गया है।