राजीव गांधी की 32वी पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की…

Spread the love

पूरे देश भर में आज राजीव गांधी की 32वी पुण्यतिथि के उपलक्ष पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. प्रत्येक जिला, प्रदेश और देश भर में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। जिला सोलन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें जिला सोलन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष शिवकुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया आज जिला सोलन में ब्लॉक लेबल कार्यक्रम का आयोजन चायल में किया जा रहा है। शिव कुमार ने कहा कि आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंचतत्व में विलीन हुए थे। देश में धर्म और जाति के नाम से हो रही राजनीति लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा आतंकवाद है। जिस को खत्म करने के लिए कांग्रेस सरकार पुरजोर कोशिश करेगी और 2024 में लोकसभा चुनाव में भी विजई साबित होगी।