विश्व मत्स्य दिवस राजकीय महाविद्यालय सोलन की जंतु विज्ञान विभाग ने 21 नवंबर 2022 को विश्व मत्स्य दिवस यानी वर्ल्ड फिशरीज डे मनाया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रीता शर्मा ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस कार्यक्रम का मकसद छात्र-छात्राओं को साधारण भाषा में मछली पालन के बारे में बताकर उन्हें इसे एक हॉबी या प्रोफेशन की तरह अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। जीव विज्ञान के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने विजुअल प्रेजेंटेशन, भाषण तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वारा इस ज्ञान को सबके साथ साझा किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गंगा तथा कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
रश्मि में विश्व मत्स्य दिवस मनाने के पीछे छिपे उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मत्स्य पालन देश की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है। एक्वेरियम में रखी जाने वाली सुंदर मछलियों के बारे में तान्या ने सबको महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा गंगा ने विशेष रुप से हिमाचल प्रदेश में पाई जाने वाली अलग-अलग प्रजातियों की मछलियों के बारे में बताया। ममता नेगी ने घर में एक्वेरियम रखने के स्वास्थ्य वर्धक फायदों से अवगत करवाया । डॉ रीता शर्मा ने इतना ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जीव विज्ञान के सभी छात्रों तथा प्राध्यापकों डॉ मंजू ठाकुर और डॉ भोपेश ठाकुर को बधाई दी और भविष्य में भी छात्रों की रचनात्मकता को सामने लाने के लिए इस तरह के और कार्यक्रमों का आयोजन करने की अपेक्षा की।