योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस के एजेंडे में सैनिकों का कोई सम्मान नहीं

Spread the love
Himachal Election 2022 Live Updates Hp Vidhan Sabha Chunav Date Schedule Opinion Poll Candidates List

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी बुधवार को पहली बार किन्नौर के कल्पा में अपने घर से बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। वहीं, सीएम योगी भी आज हमीरपुर के बड़सर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

बिलासपुर के पंजगाईं में चुनावी जनसभा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मोबाइल बनाने में भारत, दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गया है। स्टील उत्पादन में हम दूसरे नंबर पर आ गए हैं। सौर ऊर्जा में हम पांचवें नंबर हैं, ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। कभी सोचा था कि हिमाचल को एम्स मिलेगा? 24 करोड़ जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश को भी एम्स मिला और 60 लाख वाले हिमाचल को भी एम्स मिला। ये है डबल इंजन सरकार का फायदा।

हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बुम्वलू में चुनावी जनसभा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नागरिकों में पहाड़ जैसी दृढ़ता भी है, लेकिन पानी जैसी संवेदना भी है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार आवश्यक है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के एजेंडे में विकास नहीं है, विरासत का सम्मान नहीं है, सैनिकों का सम्मान भी नहीं है। कांग्रेस के एजेंडे में केवल एक खानदान का विकास है। इन्होंने विकास के नाम पर भ्रष्टाचार की नई-नई परतें बनाईं, जिनका खामियाजा देश ने भुगता, कीमत नौजवानों ने चुकाई, विकास अवरुद्ध हुआ। प्रकृति के आंचल में बसे हिमाचल प्रदेश के जनपद हमीरपुर की देवतुल्य जनता का यह आह्लाद राष्ट्रवाद की प्रचंड विजय का उद्घोष है। बड़सर विधान सभा क्षेत्र की विकासोन्मुखी जनता ने ठाना है, यहां हर बूथ पर कमल खिलाना है।