दिनांक 26 अगस्त 2022 को पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में “मोहिंदर मैमोरियल बाईलिंगुअल टर्नकोट डिबेट” कापहला दिन संपन्न हुआ | इसमें विद्यालय के कार्यकारी निदेशक केप्टन ए जे सिंह नें मिसिज़ समीक्षा सिंह प्रबंधक प्रमुख पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर के साथ बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की | प्रतिस्पर्धा के पहले दिनसभी प्रतिभागियों को 13-13 के दो पूल्स मेंबाँटा गया | पूल A के लिए ड्रा ऑफ़ लॉट्स द्वारा विषय–‘Wars are an evil necessity-युद्ध एक आवश्यक बुराई है‘जबकि पूल B के लिए – ‘Indian democracy has matured completely- भारतीय लोकतंत्र पूर्ण रूप से परिपक्व हो गया है’ निर्धारित हुआ | प्रत्येक पूल में 13-13 प्रतिभागी रखे गए | पूल A के सभी तेरह प्रतिभागियों को पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 6 और 7 के दो समूहों में बाँटा गया | मंच पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों का परिचय गुप्त रखा गया था | किसी को भी किसी प्रतिभागी का पता नहीं था कि वह किस विद्यालय से है | सभी प्रतिभागियों को ‘प्रतिभागिता क्रमांक’ दिए गए थे एवं एम् सी द्वारा भी प्रस्तुति के लिए अंकों से ही पुकारा जा रहा था | निर्णायकों के पास भी मूल्यांकन प्रपत्रों पर केवल ‘प्रतिभागिताक्रमांक’ थे, किसी का नाम एवं विद्यालय पूर्ण रूप से गुप्त रखा गया था | प्रथम चरण में औड नंबर्स को हिन्दी भाषा एवं ईवन नंबर्स को अंग्रेज़ी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करने थे | प्रथम चरण पूर्ण होने पर पाला बदला गया | अब औड नंबर्स को अंग्रेज़ी एवं ईवन को हिन्दी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करने थे |
जिस भाषा में प्रस्तुति आती,उसी भाषा से सम्बंधित निर्णायक अपना दायित्व निभाते हुए मूल्यांकन करते रहे | इसके पश्चात खंडन करने के लिए सभी को 1-1 मिनट का समय दिया गया जिसमें प्रतिभागी किसी भी भाषा के प्रयोग के लिए स्वतंत्र थे अथवा मिलीजुली भाषा में भी विषय का खंडन कर सकते थे | इस प्रकार पूल A का मुकाबला संपन्न हुआ एवं सभी चाय एवं जलपान के लिए भोजनालय की ओर अग्रसर हुए | ठीक बारह बजे इसी तर्ज़ परपूल B के मुकाबले प्रारंभ हुए | एक बजे तक पूल B के सभी प्रतिभागी भीअपने-अपने विचार प्रस्तुत कर चुके थे |निर्णायकों कैप्टन सुधीर दीवान और सुश्री अंजू मेहता- अंग्रेज़ी भाषा जबकि श्री मुकेश शर्मा और श्री हेमंक कपिल नें हिन्दी भाषा में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया | ‘प्राथमिक चरण के परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाएँगे’ इस उद्घोषणा के साथ सभी दोपहर भोजन के लिए चल पड़े | समाचार लिखे जाने तक प्रथम चरण के परिणाम सामने थे | कुल 26 प्रतिभागियों में से 14 प्रतिभागी फाइनल राउंड में प्रवेश कर गए | फाइनल राउंड में प्रवेश करने वाले प्रतिभागी इस प्रकार रहे : गरिमा टायल- पी पी एस नाभा, कारिका ठाकुर-पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, शीतल जोहरी-राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, आरुष गोस्वामी- राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, अनन्या राठौर-लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला, नकुल सिंह राठौर- राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, हरसिमरन कौर- पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, कनिष्क गोयल-पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा, मुस्तान्सिर पाथेरिया-द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, मनस्वी सलेचा-राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, मानसी सिंगला-सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल पंचकुला, सूर्यांश तोमर-राजस्थान स्कूल कोटपुली, शरण्या ठाकुर-पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू और पाखी चौहान- लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला | कल होने वाले फाइनल राउंड्स का विषय ड्रा ऑफ़ लॉट्स द्वारा निकाला जा चुका है एवं सभी फ़ाइनलिस्त्स शोधकार्य में जुट चुके हैं |