मेडिकल कॉलेज की 19 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड निलंबित

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल काॅलेज नाहन में कार्यरत एक सिक्योरिटी गार्ड पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। उधर, मामला संज्ञान में आते ही मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने सिक्योरिटी गार्ड को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले छात्राओं ने काॅलेज प्रबंधन को सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में छेड़छाड़ सहित नंबर मांगने आदि के आरोप लगाए गए थे।इसके बाद मामले का पटाक्षेप हुआ। उधर, बताया जा रहा है कि जिस सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप लगे हैं वह शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने बताया कि मेडिकल काॅलेज की इंटरनल जांच कमेटी की रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 19 के करीब छात्राओं ने सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप लगाए हैं। वहीं, मेडिकल काॅलेज की चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. संगीत ढिल्लो ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही इंटरनल कमेटी ने जांच की। जांच रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दी गई है।