मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी का राजस्थानी कनेक्शन, ये लेडी डॉन रह चुकी है पार्टनर

Spread the love

गोल्डी बरार फाइल फोटो

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हैरान करने वाली बात है कि मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार का राजस्थान से से भी पुराना कनेक्शन है।  दरअसल, कनाडा में बैठा गैंगस्टर बरार राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा का क्राइम पार्टनर रह चुका है।

यह वही गोल्डी बरार है, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़ा है। हाल ही में जुर्म की दुनिया का कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के साथ एक लेडी डॉन भी पकड़ी गई थे। इस लेडी डॉन का नाम है अनुराधा।  अपराध की दुनिया में ये डॉन मैडम मिंज के नाम से मशहूर है। बचपन में साधारण सी दिखने वाली ये लेडी डॉन पढ़ाई में अव्वल थी।

लेकिन कम उम्र में ही अनुराधा के सिर से उसकी मां का साया उठ गयाइससे वो मजबूत बनती चली गई। पिता मजदूरी करते थे लेकिन इसने पढ़ाई की।  बीसीए किया और फिर अपनी मर्जी से शादी की। शादी दीपक मिंज से हुए।  दोनों ने ख़ुद का बिजनेस शुरू किया। राजस्थान के सीकर में शेयर ट्रेडिंग का उनका बिजनेस चलने लगा। शुरू में लाखों रुपये लगाए. काफी फायदा भी हुआ।  लेकिन एक वक़्त आया जब इनका बिजनेस चौपट होने लगा। और फिर ये करोड़ों रुपये कर्ज में डूब गए। और फिर यहीं से शुरू हुई जुर्म की दुनिया।  हालांकि, अनुराधा के जुर्म की दुनिया में आने के बाद पति अलग हो गया था।