मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रसिद्ध शहनाई वादक सूरजमणि के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के चच्योट निवासी सूरजमणि ने देश-विदेश में अपनी कला की छाप छोड़ी है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक संध्याओं की शुरुआत उनकी शहनाई से होती थी। उन्हें हिमाचल प्रदेश के बिस्मिल्लाह खान के नाम से जाना जाता था। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।