मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्य सचिव के निधन पर किया शोक व्यक्त

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव कंवर शमशेर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कंवर शमशेर सिंह का 80 वर्ष की आयु में आज शिमला में निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कंवर शमशेर सिंह ने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए राज्य की सेवा की और वह एक समर्पित अधिकारी थे। उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाएं लंबे समय तक याद रखी जाएंगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।