मुख्यमंत्री को देवेन्द्र सिंह श्याम ने कॉफी टेबल बुक की भेंट

Spread the love

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह श्याम ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को बैंक की कॉफी टेबल बुक भेंट की।
उन्होंने अवगत करवाया कि कॉफी टेबल बुक में बैंक की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का विवरण दिया गया है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्रवण मांटा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।