मां शूलिनी मेले के दौरान बेहतर सफाई व्यवस्था बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। नगर निगम की आयुक्त एकता काप्टा ने सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार आवंटित किए। कार्यक्रम में कार्यकारी महापौर मीरा आनंद भी मौजूद रही। इस दौरान करीब 250 ठेकेदार, सफाई कर्मचारी, निरीक्षक और सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया।
नगर निगम सोलन की कमिश्नर एकता काप्टा ने कहा कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाना बड़ी चुनौती होता है। लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए सफाई कर्मी तैयार रहते हैं। मेले के दौरान 12 बजे तक लोगों की आवाजाही रहती है। भंडारों का आयोजन होता है। इस कारण गंदगी भी पड़ जाती है। ऐसे में दिन और रात में सफाई कर्मचारी शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए लगे रहते हैं ताकि सुबह तक शहर पूरी तरह से साफ और सुथरा दिखाई दे। मंगलवार को 250 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।