मनाली के जगतसुख के एक कैफे में गोली चली, एक घायल

Spread the love

पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख में एक कैफे में  दो लोगों के बीच बहस इतनी बढ़ी की एक ने दूसरे की टांग पर रिवाल्वर से फायर कर उसे जख्मी कर दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया।  सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी से छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोली चलाने वाले की पहचान वीरेंद्र शर्मा पुत्र गांथू राम शर्मा गांव जगतसुख मनाली के रूप में हुई है।

घायल प्रियाल पुत्र उर्विज आचार्य गांव शुरू डाकघर प्रीणी का निवासी बताया जा रहा है। घायल प्रियाल मनाली अस्पताल में उपचाराधीन है।  घटना रविवार देर रात की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि आरोपी नशे में धुत्त था। स्टाफ से बहस के बाद कैफे संचालक वहां आया और दोनों में बात बढ़ी। इसी दौरान गोली चली है। रिवाल्वर लाइसेंसी बताई जा रही है।