हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (Himachal Pradesh State Civil Supplies Corporation) के प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि इस बार जिला सिरमौर में धान का रिकॉर्ड (Record) उत्पादन हुआ है और धौलाकुंआ और पांवटा साहिब की दोनों मंडियों मण्ड़ियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा हेतु धान खरीद केन्द्रों में समूची व्यवस्था की गई है।
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक निदेशक राजेश्वर गोयल ने गत सांय धान खरीद केन्द्र धौलाकुआं और पांवटा साहिब के दौरे के अवसर पर यह जानकारी प्रदान की है। प्रबंधक निदेशक (managing director) ने अपने प्रवास के दौरान धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों जैसे कृषि विभाग तथा कृषि उपज विपणन समिति के अधिकारियों के साथ भी धान खरीद से सम्बन्धित विस्तार से चर्चा की। राजेश्वर गोयल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का मूल्य 48 घंटे के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में डाला जा रहा है तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है है कि किसानों को अपनी धान की फसल को बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।