भू-वैज्ञानिकों का दल जल्द करेगा उपमंडल भटियात का दौरा – उपायुक्त

Spread the love

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि उपमंडल भटियात में  विभिन्न  व्यवस्थाओं  की  बहाली को लेकर जियोलॉजिकल विंग  हिमाचल प्रदेश के विशेषज्ञ  भू-वैज्ञानिकों का दल जल्द उपमंडल का दौरा करेगा  ।  भू-वैज्ञानिकों का दल उपमंडल भटियात के विभिन्न  क्षेत्रों में  प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान का मूल्यांकन कर व्यवस्थाओं की  बहाली  के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने बताया कि निदेशक  उद्योग विभाग द्वारा तीन भू-वैज्ञानिकों के दल को उपमंडल भटियात के प्रवास के लिए निर्देशित किया है।