भारतीय जनता पार्टी मंडल सोलन कार्यसमिती की बैठक का आयोजन सोलन मे….

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी मंडल सोलन कार्यसमिती की बैठक पार्टी कार्यलय कमलम मे मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता मे हुई  जिसमें जिला सोलन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक के आयोजन में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई इस बैठक में मुख्य था भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान व मोदी सरकार के कार्यकाल मे 9 साल के कार्यकाल मे केंद्र सरकार की उपल्बधियो के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया गया शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी ने 30 मई से 30 जून तक चलने वाले जन समपर्क अभियान के दौरान किसी तरह से कार्यकर्ताओं को जन जन तक पहुंच कर केंद्र सरकार की योजनाएं व उपलब्धिया ग्रामीण स्तर तक पहुंचानी है उसके बारे मे टिप्स देते हुए जोश भरा।

बैठक में मदन ठाकुर और पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा अभी तक हिमाचल कांग्रेस सरकार अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है कांग्रेस सरकार सिर्फ लोगों को झूठा दिलासा दे रही है हिमाचल मे झुठी गरंटीयो पर कांग्रेस ने सरकार बनाई अभी तक कांग्रेस एक भी गरंटी को पूरा नही कर पाई है उन्होने कहा की कांग्रेस की झुठी गरंटीयो को आम जनता किसान सरकारी कर्मचारी व्यापारी तथा महिलाए भी समझ चुकी है की कांग्रेस ने उनसे चुनावो मे 1500 हर महिला को देवे का वादा करके ठगा है और वह 2024 के लोकसभा चुनावो मे इसके लिए वोट के माध्यम से जवाब देने को तैयार है उन्होने कहा की अभी हाल मे ही विदेश यात्रा मे जिस तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मान सम्मान हो रहा है यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है इसको देख कर कांग्रेस पार्टी मे खलबली मच गई है जनता मोदी की सरहाना करते नही थक रही उन्होने कहा की मोदी के राज मे भारत विश्व गुरू बनेगा और विश्व मे पहले स्थान पर अगले पांच सालो मे आने वाला है उन्होने कहा की कांग्रेस के नेता आजकल एक दो चुनाव जीत कर बहुत बयानबाजी कर रहे है पर उन्हे याद रखना चाहिए की कांग्रेस पार्टी कैसे चार सौ प्लस सांसदो वाली पार्टी को कैसे देश की जनता ने ठुकराया और वह मात्र 40 सांसदो वाली पार्टी बनकर रह गई उन्होने कहा की कांग्रेस हिमाचल मे भी गुटो मे बंटी हुई है और भाजपा के कार्यकर्ता न झुकते है न रूकते है हर हार से सीख कर आगे बढते है 2024 मे भाजपा कार्यकर्ता एकजुटता के साथ चुनाव मे मैदान मे उतर कर लोकसभा की चारो सीटो पर भाजपा का परचंम लहराऐगे और 2024 में एक बार फिर केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनेगी। नंदराम कश्यप,कुमारी शीला,राजेश कश्यप,शकुतला शर्मा, संजीव कुमार,रीया ठाकुर, नेहा ठाकुर,विशाखा, धर्मेंद्र ठाकुर , लक्षमी, राकेश शर्मा, सुमित ठाकुर, अभिषेक ठाकुर ,अनिल कुमार, रोहित ठाकुर ,सुरेश शर्मा ,अजय धीमान, चंद्रकांत शर्मा व जिला,मंडल, मोर्चो ,प्रकोष्ठो के कार्यकर्ता व अन्य मौजुद रहे।