भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, भाजपा की नीतियों को हर घर तक पहुंचा रहे कार्यकर्ता

Spread the love

 हमीरपुर जिला में भाजपा ने जनसंपर्क महा अभियान तेज कर दिया है। इसी के चलते भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने महा जनसंपर्क अभियान पदयात्रा के तहत विधानसभा क्षेत्र के शक्कर खड्ड ग्राम केंद्र व पालू के विभिन्न बूथों का दौरा किया। महाजनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम केंद्र में पहुंचने पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने सरकार की कल्याणकारी नीतियों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन योजनाओं को पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए ताकि हर व्यक्ति का लाभ ले सके।

जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर तरफ एक समान विकास कार्य करवा रही है। महा संपर्क अभियान के तहत लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को परचम जीत के साथ विजय बनाना है। राज्य और केन्द्र सरकार के द्वारा विकास कार्य के पंपलेट भी बांटे जा रहे है जिसे लोगों द्वारा भी काफी सराहा जा रहा है।