बैजनाथ के बीड बिलिंग में आज से एक्स ई परी वर्ल्ड कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Spread the love

बैजनाथ के बीड बिलिंग में आज से आज से एक्स ई परी वर्ल्ड प्रतियोगिता कप का शुभारंभ किया गया इस मौके पर बैजनाथ के विधायक और सी पी एस किशोरी लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले हवन किया गया उसके बाद पैराग्लाइडर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया । आसमान में आज मानव परिंदे उड़ते हुए नजर आए इस प्रतियोगिता में 33 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं । सुरक्षा के सभी प्रबंध पुख्ता किए हैं । दस किलोमीटर की दूरी पर एंबुलेंस खड़ी की गई है अगर कोई पायलट घायल हो जाता है या कोई पायलट गुम हो जाता है तो उसके लिए रेस्क्यू टीम भी तैयार है दो चोपर भी इसके लिए तैयार रखे है

सी पी एस ने जानकारी देते हुए बताया की जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी दर्जा दिया गया है तो उसी हिसाब से हमारी सरकार काम भी कर रही है और जिला कांगड़ा को पर्यटन के आधार पर विकसित करना है जो की मुख्यमंत्री का सपना है किशोरी लाल ने कहा की पैराग्लाइडिंग शुरू होने के बाद कई लोगों को रोजगार मिला है ऐसे में पेराग्लाइंग को और ज्यादा बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा