सहायक अभिंयता विधुत उपमंडल न॰-2 बिलासपुर विनोद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 08 जुलाई 2022 को नया ट्रांसफार्मर रखने का कार्य किया जाएगा। जिसके कारण बिलासपुर के लोअर मेनमार्टिक, सब्जी मण्डी, मीट मार्किट, कोऑपेटिव बैंक तथा उसके साथ लगते स्थानों मे 08 अगस्त 2022 को सुबह 09.00 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतया बंद रहेगी। उन्होने आमजन से सहयोग की अपील की है। उन्होने कहा कि शटडाउन मौसम की स्थिती पर निर्भर करेगा।