बिलासपुर मैत्री सभा सोलन की नेत्रियों ने मल्लिका नड्डा को किया सम्मानित

Spread the love

सोलन: सोलन में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर मैत्री सभा सोलन की ओर से सभा की नेत्रियाँ कमला शर्मा एवं सीमा कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और विशेष जरूरतमंद बच्चों के कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने मल्लिका नड्डा के सामाजिक योगदान और नेतृत्व की सराहना की।

बिलासपुर मैत्री सभा सोलन की टीम समय-समय पर सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती रहती है।