बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने हासिल की जीत

Spread the love

बड़सर उपचुनाव में भापजा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने 2125 मतों से जीत हासिल की। बड़सर में इंद्रदत्त लखनपाल की जीत से कार्यकर्त्ताओं में खुशी का माहौल है। बता दें कि इससे पहले इंद्रदत्त लखनपाल 3 बार कांग्रेस पार्टी की तरफ से बड़सर के विधायक बने। इस बार उन्हें भाजपा ने बड़सर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के विश्वास पर मुहर लगाते हुए उन्हाेंने जीत दर्ज की। उन्होंने 33086 मत हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद को 30961 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा आजाद उम्मीदवार विशाल शर्मा को 452 मत हासिल हुए, जबकि 323 लोगों ने नोटा को चुना।