शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद घंटों में पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर उत्साह है। ऊंची इमारतों पर सुबह ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। सेल्फी पॉइंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सेल्फी का शहर वासियों में जबरदस्त उत्साह था। इसके अलावा शहर वासी बच्चों को पंडाल दिखाने को भी बीती देर रात से ही काफी उतावले थे। क्योंकि शहर वासियों को इस बात का इल्म था कि प्रधानमंत्री की रैली में जनसैलाब की वजह से दाखिल होना मुश्किल हो सकता है। सुबह करीब 8 बजे के आस-पास ही जनता का हुजूम पंडाल तक पहुंचना शुरू हो गया था। पुलिस द्वारा सुबह 7 बजे के आस-पास ही शहर को नो ट्रैफिक जोन में तब्दील कर दिया गया है।
शिमला व पांवटा साहिब की तरफ से सुबह 8 बजे के आस-पास ही वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रधानमंत्री को लेकर शहर में उत्साह की बड़ी वजह एक ये भी है क्योंकि 1991 के बाद कोई प्रधानमंत्री शहर में नहीं आया है। 33 साल पहले यहां आने वाले अंतिम प्रधानमंत्री चंद्र शेखर थे।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 10:30 बजे के बाद जनता के बीच आएंगे। एक से डेढ़ घंटा बाद मंडी के लिए उड़ान भरेंगे। ऐसी सुरक्षा व्यवस्था नाहन पहली बार देख रहा है। दिलचस्प बात ये है कि शहर की पहचान सहार्थव शांत माहौल के लिए होती है। ऐसा भी नहीं है कि मोदी पहले कभी नाहन नहीं आए हैं। 1999 में बतौर राष्ट्रीय महामंत्री के चलते नाहन आए थे।