पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर सोलन में युवा कांग्रेस ने दौड़ का किया आयोजन

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर सोलन में युवा कांग्रेस ने दौड़ का किया आयोजन, नशे से दूर रहने का युवाओ को दिया गया संदेश

सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के मौके सोलन युवा काँग्रेस के द्वारा पुराने विश्राम गृह सोलन से ओल्ड डीसी ऑफिस तक एक दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 से अधिक युवाओ ने भाग लिया।

पूरे माल रोड सोलन से डी सी ऑफिस होते हुए वापिस विश्राम गृह सोलन तक पहुची
इस अवसर पर युवा ज़िला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि आज सवर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे आज भी लाखों लोगों के दिलों में जीवित हैं और हम उनके दिखाए रखते पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

इसी के साथ अमित ठाकुर ने कहा कि आज कि दौड़ के माध्यम से युवाओ को नशे से दूर रहने और खेल की और अग्रसर होने का संदेश देने का कार्य किया गया।