प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पीठ पर थपकी मारी और संबोधन के समय विभिन्न उपलब्धियों को गिनाकर उनका कद देशभर में ऊंचा किया। कोविड काल में वैक्सीनेशन में अव्वल रहने पर उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की सराहना की। जयराम ठाकुर को उन्होंने मंच से लोकप्रिय मुख्यमंत्री और मेरे मित्र कहकर संबोधित किया। भाषण देकर जयराम ठाकुर जैसे ही मंच से उतरे तो मोदी ने बैठते ही उनकी पीठ थपथपाई।

