पाकिस्तानी सैनिकों ने BSF जवान को पकड़ा AK-47 भी छीनी, आंखों में पट्‌टी बांध कर फोटो जारी की

Spread the love

 BSF जवान पीके सिंह मूल रूप से कोलकाता के जिला हुगली का रहने वाले हैं। उन्हें अभी तक छोड़ा नहीं गया है। BSF के अधिकारी लगातार पाक रेंजर्स के संपर्क में हैं।पाकिस्तानी सैनिकों ने पंजाब बॉर्डर पर BSF जवान को हिरासत में लिया। इसके बाद पाकिस्तानी मीडिया ने जवान की 2 फोटो जारी कीं। एक फोटो में आंख पर पट्‌टी बांधी गई है, तो दूसरी में BSF जवान AK-47 और पानी की बोतल के साथ खड़ा है।

J&K में तीसरा एनकाउंटर, एक जवान शहीद:

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 24 घंटे में लगातार तीसरा एनकाउंटर चल रहा है। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के 4 मददगारों को गिरफ्तार किया है।