पांवटा साहिब विकासखंड के भंगानी के नजदीक एक निजी स्कूल की बस खड्ड में पलट गई। इस दौरान बस में 15 के करीब बच्चे और टीचर्स मौजूद थे। पांवटा साहिब के शिवपुर में स्थित दी डैफोडिल स्कूल की यह बस अचानक सड़क के साथ खड्ड में पलट गई। बताया गया है की जिस वक्त यह बस पलटी इसमें 13 बच्चे और कुछ टीचर मौजूद थे। हालांकि बस पलटने के बाद किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
आस पास के लोगों ने बताया कि बस चालक द्वारा एक गड्ढे को बचाते वक्त यह हादसा हुआ तब बस चालक के बच्चे भी इस बस में सवार थे। स्थानीय लोगों में कमल, इंदर सिंह, परविंदर, सुमन, केसर ने बताया कि दरअसल यह डोबरी रोड़ का मामला है ये रोड़ बेहद छोटा है। जिसके कारण अकसर यहां पर हादसों का भय बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस रास्ते को कुछ और खुला किया जाए।