पशुपालन विभाग सोलन द्वारा बरसात सीजन को देखते हुए जिला में पशुओं का फुट एंड माउथ डिजीज को लेकर वैक्सीनेशन किया गया है। साल में दो बार इस तरह का वैक्सीनेशन किया जाता है ताकि पशुओं को किसी भी तरह की बीमारी ना लगे।
पशुपालन विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉक्टर विवेक लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग हर वर्ष पशुओं को लेकर वैक्सीनेशन करता है और हर 6 माह बाद यह वैक्सीनेशन की जाती है।
उन्होंने कहा इसको लेकर कैंपेन मोड में कार्य किया गया है और अब सभी पशुओं का वैक्सीनेशन किया गया है उन्होंने पशुपालकों से आग्रह किया है कि वह समय-समय पर पशुओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभाग से संपर्क करें और पशुओं की देखभाल बरसात के सीजन में जरूर करें।