पलथी-सेपडा-बकरोआ-पलेह -पेहडवीं-मझासू सिंचाई योजना बदलेगी 4 पंचायतों के 13 गांव की सूरत – राजेंद्र गर्ग

Spread the love

बिलासपुर 19 सितंबर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने आज ग्राम पंचायत आवारी खलीणी के पेहडवीं में नाबार्ड की सहायता से लगभग 16 करोड रुपए की लागत से पलथी-सेपडा-बकरोआ-पलेह-पेहडवीं-मझासू सिंचाई योजना की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण  करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि सिंचाई योजना के बनने से 4 पंचायतों आवारी खलीनी,बकरोआ,औहर,पनोल के 13 गांव पेहडवीं, आवारी खलिणी,घुमाणी,नाल्टी,सनौर,मझौन,औहर,पल्थी,बकरोआ,मझासू,भजवानी, बागठेरु, दरियाना की सूरत बदलेगी। उन्होंने बताया कि सिंचाई योजना में कंदरौर पुल के समीप से पेयजल उठाया जाएगा जिसमें मेन राइजिंग में  250 एम एम  व्यास की 2 हजार मीटर पाईप लाईन तथा 300 एम एम व्यास की 2150 मीटर पाइप लाइन डाली जाएगी।  राजेंद्र गर्ग ने गांव पेहडवी में 36 लाख 56 हजार रु से निर्मित 620 मीटर  पक्की सड़क का उद्धघाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 51 हजार व शगुन योजना के तहत 31 हजार रूपये आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, विधवा महिला की लडकी, अनाथ लडकी, तथा जिसके माता पिता शारीरिक रूप से विकलांग हो ऐसी लड़कियों के विवाह के लिए सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में अभी तक 3.34 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जिस पर 131 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस योजना के लाभार्थियों को दो अतिरिक्त रिफिल सिलेंडर भी निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। अब प्रदेश के हर घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध है और यह देश का पहला चूल्हा धुंआ मुक्त राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार ने जुलाई माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान की है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट के स्थान पर अब केवल 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से विद्युत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने विभिन्न पैरा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी रिकॉर्ड वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा जो पहले 80 वर्ष थी उसे घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया है।कार्यक्रम में महिला मंडल प्रधान अंबिका भारद्वाज व वार्ड सदस्य बयासा देवी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
 इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, प्रधान रेणु भारद्वाज,  सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक सुरजीत सिंह, बुथ अध्यक्ष किशोरीलाल, ओहर पंचायत प्रधान प्रेमलता ठाकुर, युवा मोर्चा कार्यकर्ता संदीप, सुभाष, नवीन, महिला मंडल प्रधान अंबिका भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों उपस्थित रहे।