पति नहीं हजम कर पाया पत्नी की सरकारी नौकरी, न कर सके नौकरी इसलिए दोस्तों संग मिलकर काट दिया हाथ

Spread the love

Renu Khatoon

महिलाएं आज हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। अच्छी बात ये है कि पहले के मुकाबले घरवाले भी लड़कियों को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। आधुनिक सोच का असर आज के दौर में इतना बढ़ गया है कि कई पुरुष चाहते हैं कि उनकी जीवनसंगिनी भी उनके कंधे से कंधा मिला कर काम करे लेकिन पश्चिमी बंगाल से आई एक ख़बर ये बताती है कि आज के दौर में भी ऐसे लोग हैं जिन्हें अपने घर की महिलाओं का बाहर काम करना पसंद नहीं। 

पश्चिमी बंगाल के केतुग्राम से आ रही एक ख़बर ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का हाथ सिर्फ इस वजह से काट दिया कि वह नौकरी न कर सके। यहां की एक महिला की सरकारी नौकरी लगी और वह हर रोज अपने काम पर जाने लगी।  उसके काम पर जाने से उसके पति को उस पर शक होने लगा. कहीं उसकी पत्नी उसे छोड़ न दे इस डर से उसने वो किया जो समाज को इंसान के अंदर पल रहे शैतान की झलक दिखाता है। उस शख्स ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी का हाथ काट दिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये 4 मई की घटना है। केतुग्राम की रहने वाली रेणु खातून की कुछ समय पहले ही एक सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी लगी थी। रेणु तो इस नौकरी से काफी खुश थी लेकिन उनके पति शेर मोहम्मद को ये नौकरी रास नहीं आई। पति को पत्नी की नौकरी के बाद ये डर सताने लगा कि वो उसे छोड़ कर चली जाएगी। ऐसे में मोहम्मद ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर प्लान बनाया। ऐसे में जब पत्नी सो रही थी तब उसने धारधार हथियार से उसकी दाहिनी कलाई काट दी।