पच्छाद कोंग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को राजगढ़ पुराने बस अड्डे के समीप बीएसएनल ऑफिस के साथ पार्टी कार्यालय खोला गया…..

Spread the love

पच्छाद कोंग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को राजगढ़ पुराने बस अड्डे के समीप बीएसएनल ऑफिस के साथ पार्टी कार्यालय खोला गया | प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर द्वारा रिबन काट कर कार्यालय का शुभारम्भ किया गया इस अवसर पर कार्यालय में सबसे पहले हवन  किया गया इसके बाद  मुसाफिर ने सभी कार्यकर्ताओ को बधाई दी और कहा की राजगढ़ में कोंग्रेस पार्टी का कार्यालय नहीं था  जिस कारन कोंग्रेस कार्यकर्ताओ को परेशानी आ रही थी कार्यालय खुलने के बाद अब मुसाफिर महीने के 11 और 12 तारिक को राजगढ़ कार्यालय में लोगो की समस्याओ को सुनेंगे | इस अवसर पर मुसाफिर ने सभी कार्यकताओं से आग्रह भी किया की प्रदेश में चुनाव नजदीक आने वाले है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कोंग्रेस पार्टी के लिय काम करे | इस अवसर पर मुसाफिर ने  केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश  प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है।

 पेट्रोल-डीजल के दामों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। दिन-प्रतिदिन बेरोजगारी बढ़ रही है। है महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुच गई है लोगो का जीना मुश्किल हो गया है | अब लोगो ने अपना मन बना लिया है की आने वाले चुनाव में प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार बनायंगे |मुसाफिर ने कहा की अब सभी कार्यकताओं को गाँव में जाकर मुख्यमंत्री  जयराम सरकार की जनविरोधी नीतियों को अवगत करवाए .मुसाफिर ने बताया की आज प्रदेश में लोग भाजपा सरकार से तंग आ चुके |इस अवसर पर उन्होंने कहा की जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हुई है तब से  पच्छाद विधानसभा विकासकार्यो में बुरी तरह से पिछड़ चूका है जहा कोंग्रेस पार्टी से विकास छुट गया था आज तक कोई नया काम नहीं हुआ है इन दिनों सडको की बात की जाय जोकि किसी से छुपी नहीं है स्कुलो में अध्यापको के पद खाली पड़े है जिस कारन यहाँ के विद्यार्थियो का भविष्य अन्धकार में नजर आ रहा है अस्पतालों में चिकित्सक के पद खाली पड़े है जिसके कारन क्षेत्र की जनता को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है इसका खामियाजा इन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा | राजगढ़ पहुचने पर पच्छाद के कार्यकर्ताओ द्वारा मुसाफिर का जोरदार स्वागत किया गया |मुसाफिर ने कहा की प्रदेश में भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है प्रदेश की जनता उन्हें अब बहार करने वाली है |

जयराम सरकार को सता का डर सता रहा है आये दिन प्रदेश की जनता के साथ झूटी घोषनाओ से लुभाने का प्रयास कर रहे है लेकिन अब प्रदेश की जनता की नींद खुल चुकी है वह इनके झांसे में आने वाली नहीं है जो उमीदे इस सरकार से जनता को थी वह उस पर खरा नहीं उतर पाई है | मुसाफिर ने कहा की  आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह वीरभद्र और प्रदेश के नेतागण के नेत्रित्व में कंधे से कन्धा मिलकार चलेंगे और  प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार बनने वाली है भाजपा का अब सूपड़ा साफ़ होने वाला है | इस अवसर पर पच्छाद कोंग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ,उपाध्यक्ष विवेक शर्मा ,जिला प्रवक्ता दिनेश आर्य ,रतन हाबी,सोहन सिंह ,प्रदीप ,सत्यपाल ,अजय चौहन ,कृष्ण ठाकुर, जिला ऍन एस यु आई उपाध्यक्ष शुभम तोमर ,बलबीर ,सुरेश चौहन ,रिंकू ,अनिल ,धर्मेन्द्र,यशपाल ,शिला देवी ,रघुवीर ,अनिल पुंडीर ,सागर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे |